आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में संत रामप्रिय दास महाराज की तबीयत बिगड़ी, वृंदावन रेफर

अनीष उपाध्याय

आगरा। खंदौली क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम के दौरान संत रामप्रिय दास महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे पैतखेड़ा रोड स्थित आश्रम कुटिया पर कथा समापन के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अचानक महाराज जी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और वह बेसुध हो गए।
महाराज की तबीयत बिगड़ते ही मौजूद शिष्यों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बावजूद हालत में सुधार न होने पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें वृंदावन स्थित राम किशन मिशन हॉस्पिटल (कारे बाबू के अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया गया जहां महाराज जी आईसीयू में भर्ती है
संत रामप्रिय दास महाराज के अस्वस्थ होने की खबर से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने मंदिरों व आश्रमों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूजा-अर्चना शुरू कर दी है
बताया जाता है कि संत रामप्रिय दास महाराज, संत गणेश दास बाबा के शिष्य हैं और लंबे समय से खंदौली के अलावा वृंदावन के हाथी टीला रोड स्थित आश्रम की भी देखरेख करते हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर शिष्यों और भक्तों की नजरें डॉक्टरों की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button