आगराउत्तर प्रदेश
ओलावृष्टि, आंधी-तूफान से भारी तबाही: फसलें बर्बाद,राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने की मुआवजे की मांग

आगरा। दि 3 अप्रैल को फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांवों में आए चक्रवर्ती तूफान से प्रभावित गांवों का राष्ट्रीय लोक दल नेताओं ने सिकरौदा, दूरा, मई,टीकरी आदि गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और किसानों से वार्ता की । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, वरिष्ठ नेता चौधरी दिलीप सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव सिंह प्रधान, प्रदेश मंत्री सतवीर रावत, जिला महामंत्री मुकेश सविता आदि ने बताया है कि किसान की गेहूं, जौ, मूंग, आदि की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और किसानों के सामने विषम आर्थिक स्थिति यहां तक कि पशुओं के चारे तक की स्थिति पैदा हो गई है। नेताओं ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वह शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को₹50000 प्रति एकड़ का मुआवजा दिलाने की अनुशंसा करें।



