खंदौली में गौ सम्मान आह्वान अभियान 27 अप्रैल के लिए सम्पर्क हस्ताक्षर, गो माता वने राष्ट्र माता
डीके श्रीवास्तव

आगरा। खंदौली में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत एक बैठक वृन्दावन गार्डन में आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान गौ संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता जताई गई और 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित गौ भक्तों ने सामूहिक रूप से गौ माता के संरक्षण और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। सभी उपस्थित लोगों ने अभियान को अपना समर्थन देते हुए हस्ताक्षर भी किए। आगामी 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे तहसील स्तर पर एकत्रित होकर तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विनोद गर्गाचार्य प्रांत गौ कथा प्रमुख ने बताया की इस ज्ञापन में सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी जाएंगी। इनमें गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देना, गौ सेवा के लिए एक सशक्त केंद्रीय कानून बनाना, और पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना शामिल है।बैठक में वक्ताओं ने गौ संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा एक अहम विषय बताया और समाज के हर वर्ग से इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया



