उत्तर प्रदेशमथुरा

पांटून ब्रिज से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 9 लोगों की मौत

मथुरा। श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून ब्रिज से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और अभी तक 22 लोगों का रेस्क्यू कर, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है. मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का दल पंजाब से आया हुआ था. मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है. बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मांठ जा रहे थे. नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.फायर ब्रिगेड के जवानों ने धीरे-धीरे करके 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया. वहीं 9 श्रद्धालओं की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मरम्मत किए जा रहे पांटून ब्रिज से टकरा कर नाव पलट गई. एसडीआरएफ की भी टीम मौके पर पहुंची हुई है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

Share this post to -

Related Articles

Back to top button