उत्तर प्रदेशलखनऊ
जन भवन में आदर्श विद्यालय का उदघाटन
योगी आदित्यनाथ ने श्लोक सुना कर बच्चों का किया मार्गदर्शन

लखनऊ। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां जन भवन में 05.17 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित आदर्श माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘हमारा जन भवन’ पुस्तक का विमोचन किया गया साथ ही विद्यालय के बच्चों की सुविधा हेतु नवक्रयित स्कूल बस की चाभी प्रधानाचार्य व वाहन चालक को प्रदान की गयी। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने श्लोक का उल्लेख किया।
‘अमन्त्रमक्षरं नास्ति नास्ति मूलमनौषधम्, अयोग्यः पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभः’
अर्थात ऐसा कोई अक्षर नहीं हैं जिसमें मन्त्र शक्ति ना हो, ऐसा कोई पौधा नहीं है जिसमें औषधीय गुण न हो तथा ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसमें योग्य बनने की सामर्थ्य न हो, लेकिन उसके लिये योजक चाहिए। योजक के रूप में राज्यपाल की भूमिका हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।



