आगराउत्तर प्रदेशमेरी आवाज़ सुनो

भीषण गर्मी में गंदे पानी की मार, बूंद-बूंद को तरसे लोग, नलों से आ रहा झागदार गंदा, बदबूदार, दूषित पानी

आगरा। भीषण गर्मी के बीच आवास विकास सेक्टर 4-B बोदला क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोगों के घरों में नलों से गंदा, बदबूदार, झागदार दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी के इस कठिन समय में स्वच्छ पानी न मिलने से लोगों की चिंता और नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। आवास विकास सेक्टर 4-B बोदला के क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई दिनों से हमारे घरों में नलों से झागदार गंदा, बदबूदार, दूषित पानी आ रहा है और उसमें बदबू भी महसूस हो रही है। मजबूरी में लोग उसी पानी का उपयोग करने को विवश हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच पेयजल की यह समस्या अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। इस भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और खराब जल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button