
फिरोजाबाद/टूंडला नेटवर्क में खराबी आने पर एक इंजीनियर टॉवर पर चढ़कर सिग्नल की जांच कर रह था। तभी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह करीब 190 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। आनन फानन में घायल को उपचार के लिए गये जहां चिकत्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शांतनु पुत्र श्याम 30 वर्षीय निवासी धर्मपुर थाना पचोखरा गुरुवार शाम रबूपुरा क्षेत्र के चांदपुर गांव में सिग्नल चेकिंग करने के लिए गया था। एयरटेल कंपनी के टॉवर पर पिछले कई दिनों से नेटवर्क की समस्या आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कंपनी से की थी। शिकायत पर कंपनी की ओर से नेटवर्क इंजीनियर शांतनु शुक्रवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिग्नल की जांच करने के लिए शांतनु खुद टॉवर पर चढ़े। उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट पहन रखी थी। करीब 190 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर वह सिग्नल चेक कर रहे थे। तभी अचानक उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह नीचे गिर गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।



