उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

तेज आंधी व बरसात से एक मकान की छत गिरने से महिला हुई घायल

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के नगला रामकिशन अम्बेडकर पार्क के पीछे वाली गली में तेज आंधी व बरसात से एक महिला अपने परिजनों के साथ ऊपर बने मकान के बाहर छत पर सो रही थी। तभी छत के ऊपर बने कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। जिससे एक महिला घायल हो गई। वहीं परिजनों में भय का माहोल बना हुआ है। ग्राम प्रधान रघुवीर भाईजी ने बताया कि शुक्रवार बीती रात्रि तेज आंधी व बरसात के चलते ग्राम पंचायत टूंडला खाम नगला रामकिशन अम्बेडकर पार्क के पीछे गली में लीलावती पत्नी सुरेश चन्द्र निवासी नगला रामकिशन थाना लाइनपार टूंडला अपने छत के ऊपर बने कमरे के बाहर छत पर बच्चों को लेकर सो रही थी। तभी तेज आंधी और बरसात से ऊपर बने कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। छत पर सो रहे लीलावती, सुरेश चन्द्र व उनके बच्चे भानुप्रिया, राखी,खुशबू, कंचन, रौशनी, रश्मी, डुग्गु आदि में चींख पुकार मच गई। इस दौरान लीलावती घायल हो गई। कमरे की छत गिरने से घरेलू सामान दब गया।इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है, छत गिरने से परिजनों में भय का माहोल बना हुआ है। उन्होने शासन से मुआवजा दिलवाये जाने की मांग की है। इस घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button