उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

महाराणा प्रताप शोभायात्रा समिति ने गांव गांव जाकर किया जनसम्पर्क

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। टूंडला में हिन्दू ह्रदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभायात्रा समिति द्वारा महाराणा प्रताप शोभायात्रा के भव्य आयोजन हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया गया। तथा समिति के सदस्यों ने नगर एवं ग्रामीण अंचलो के गणमान्य व्यक्तियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की गई।
​इस अवसर पर समिति ने पचोखरा, नगला सिकन्दर, नगलाबीच, मोहम्मदी, रतीगढ़ी आदि स्थानों पर जनसम्पर्क 17 जून को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर पंकज परमार, रुस्तम सिंह सिसोदिया, संजय परमार, अनिल धाकरे, दिलीप चौहान, ठाकुर मयंक सिंह, दीपक छोकर, शिशुपाल धाकरे, अमित प्रताप सिंह, रवि चौहान, राजेश सिंह बैस, विजय जादौन, ध्रुव धाकरे आदि मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button