आगराउत्तर प्रदेशजनता की आवाज़ सुनो

यमुना एक्सप्रेसवे पर पशुओं की तस्करी का अवैध वसूली का धंधा जोरो पर वीडियो वाइरल

आगरा। खंदौली में पशुओं की तस्करी, गोहत्या आदि के नाम पर बढ़ती हिंसक घटनाओं के पीछे अब अवैध वसूली का धंधा भी चालू हो गया है। पशुओं को बूचड़खाने ले जाने वालों से यमुना एक्सप्रेसवे हाइवे पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। इसके लिए उन्हें पुलिस से पकड़वाने और सामाजिक संगठनों से गाड़ियों में आग लगवाने का डर दिखाया जाता है। और फिर चालू होता है अवैध वसूली का असली धंधा

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार गौ सेवक ने बताया की शुक्रवार रात के समय उनको सूचना मिली कि खंदौली यमुना एक्सप्रेसवे टोल बैरियर के पास कुछ लोग पशुओं से भरे ट्रकों को रोककर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। अगली सुबह वो मौके पर पहुँचे और उन्होंने जब वहां खड़े होकर देखा तो वो अवैध वसूली देखकर दंग रह गए ये देख उन्होंने अपना मोबाइल निकाला और विडियो बनाना शुरू कर दिया वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कैसे मैक्स गाडी वाले रबर से बाँधकर पैसे फैक कर जा रहे है। गौ सेवक ने बताया की बूचड़खानों में पशु ले जाने वाले ट्रक चालकों से कुछ लोग पुलिस और सामाजिक संगठनों का डर दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। मैक्स गाडी से 4000 से 4500 लेते है ट्रक से 10000 फिक्स है। आरोप है की ये सारा काम होता यमुना एक्सप्रेवे के टोल इंचार्ज तुलसी राम गुर्जर की देख रेख में उन्होंने बताया की चाहे वाहन में गाय हो या भैंस इनको कोई फरक नहीं पड़ता इनको तो केवल अपनी अवैध वसूली मतलब है।

यमुना एक्सप्रेसवे से होने वाली पशुओं की तस्करी अवैध वसूली रोकने की मांग
गौ सेवको का कहना है कि कई बार सामने आया है कि काफी बुरी स्थिति में पशुओं को तस्कर वाहनों में भरकर ले जाते हैं। जिनकी वजह से काफी पशुओं की वाहन के अंदर मौत भी हो जाती है। पुलिस एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष नजर रखे। साथ ही यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button