आगराउत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल आगरा महानगर ने बाबा साहब का किया भावपूर्ण स्मरण, दी श्रद्धांजलि

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल आगरा महानगर के तत्वाधान में आज सिकंदरा स्थित कार्यालय पर उस युगद्रष्टा का स्मृति-दिवस, जिन्होंने अपनी प्रखर मेधा और ‘कलम’ की शक्ति से सदियों की खामोशी को ‘आवाज’ दी। भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर व नरेन्द्र बघेल ने कहा कि बाबासाहेब केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के बड़े बौद्धिक स्तंभ थे। उनकी रचनाएं, विशेषकर ‘एनीहिलेशन ऑफ कास्ट’, हमें समाज की रूढ़ियों से परे हटकर विवेक और तर्क के साथ जीना सिखाती हैं।
उनके द्वारा रचित ‘संविधान’ महज एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए ‘आत्मसम्मान’ और ‘समानता’ का सबसे पवित्र घोषणापत्र है।
प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी एवं पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह वर्मा एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब ने स्पष्ट कहा था कि “एक सुरक्षित समाज के लिए कानून से ज्यादा नैतिकता जरूरी है।” आज के दिन संकल्प बस इतना ही है..कि हम सिर्फ उनके नारों को न दोहराएं, बल्कि उनके द्वारा दिए गए ‘समान अधिकार’ और ‘तर्कसंगत सोच’ के मूल्यों को अपने आचरण में उतारें। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ मालती चौधरी व युवा लोक दल के प्रदेश महासचिव डॉक्टर खेम सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से कहा कि
इंसानियत और समरसता के उस महान विचार को शत-शत नमन, जिसने भारत के हर अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में गर्व से खड़ा होने का हौसला दिया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब को असली श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके दर्शन को देश के लोग आत्मसात करें। विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव सिंह (पूर्व उप प्रमुख), प्रदेश मंत्री सतवीर रावत, युवा लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष मयंक खिरवार, राष्ट्रीय लोकदल महानगर महामंत्री गणेश जी लाल निषाद व प्रमोद दीक्षित, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सोनू वर्मा, राहुल जुरैल, हिमांशु शर्मा, अजय वर्मा, नीरज भारद्वाज, संजीव शिवहरे, सौदान सिंह, नीरज शर्मा, शेर सिंह, अन्नू पहलवान, के के सिंह आदि प्रमुख थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button