आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में कल बिजली सप्लाई बंद, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

डीके श्रीवास्तव

आगरा। आवश्यक मरम्मत और परीक्षण कार्य के कारण खंदौली में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अवर अभियंता के अनुसार, कल दिनांक 3मई 2026 को प्रातः 08बजे से 11बजे तक 3घंटे के लिए 33केवी उजरई और हाजीपुर खेड़ा लाइन का अनुरक्षण कार्य करने व बेहतर आपूर्ति व्यवस्था बनाने हेतु बंद रखा जाएगा जिससे अग्रिम ग्रीष्म ऋतु में ब्रेकडाउन जैसी समस्या को न्यूनतम किया जा सके एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सके संबंधित गांवों और उपभोक्ताओं को इस संबंध में पहले ही सूचित कर दिया गया है, ताकि वे आवश्यक तैयारियां कर सकें।

विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लगभग 11 बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, कार्य की प्रकृति के आधार पर समय में थोड़ा परिवर्तन भी संभव है।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अवधि में धैर्य बनाए रखने और विभागीय कार्य में सहयोग करने की अपील की है। विभाग ने हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य दीर्घकालिक सुधार के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और बाधारहित हो सके।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button