उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

डीके श्रीवास्तव

फिरोजाबाद। भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जिलाधिकारी महोदय संतोष कुमार शर्मा जी को सिस्टम सुधार संगठन किसान यूनियन तथा यूनियन के साथी संगठन भारतीय किसानों (किरन) तथा भारतीय किसान यूनियन (शिव) ने ज्ञापन सौंपा,जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय तथा माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है तथा ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि 23 जून को भारत ओर अमरीका के मध्य होने वाले कृषि व्यापार समझौते पर भारत सरकार की तरफ से कोई भी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर ना किए जाए, तथा भारत सरकार की तरफ से कोई भी समझौता कृषि के संबंध में अमेरिका के साथ ना किया जाए, इसी के विरोध में देश के तमाम सम्मानित किसान संगठन तथा किसान हितैषी सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी लोग तथा समस्त सम्मानित (किसान) सरदारी इसका पूर्ण जोर मजबूती से विरोध कर रहे है, भारत अमेरिका ट्रेड डील भारत के किसानों के खिलाफ है क्योंकि इससे हर वह व्यक्ति तथा किसान प्रभावित तथा पीड़ित होगा जो की खेती किसानी पर अपना जीवन यापन करता है,

यह समझौता भारत के किसानों की मौत का वारंट है तथा खेती को बर्बाद करने का समझौता है, किसान संगठन अपनी खेती ओर किसानी को बचाने के लिए इस समझौते का मजबूती से विरोध कर रहे हैं तथा सभी किसान संगठन 23 जून 2026 को पूरे देश के अंदर जिला मुख्यालयों पर एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे तथा प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी तथा माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, ज्ञापन के माध्यम से सीधे सरकार से कहा जाएगा कि यह समझौता वापस लिया जाए इसको रद्द किया जाए ऐसा ना होने की स्थिति पर संयुक्त किसान मोर्चा तथा सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन दिल्ली में बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रहा है इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है, ज्ञापन देने वालों में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन (किरन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विवेक यादव, भारतीय किसान यूनियन (शिव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय महासचिव कमल यादव, करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान, सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, वीकेयू (किरन)जिला अध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष करणी सेना गोलू चौहान,किसान नेता संदीप राजावत, सुनील चौहान, विजेंद्र सिंह सिकरवार,गुल्लू चौहान, अनिल चौहान, करन चौहान, दीपू चौहान, प्रकाश गुप्ता, राजा ठाकुर, हरवीर ठाकुर, जगबीर सिंह चौहान आदि समस्त सम्मानित गणमान्य जन तथा किसान सरदारी पर स्थित है।।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button