कृषि विज्ञान केंद्र,बिचपुरी आगरा में आयोजित हुई प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला
सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग और किया प्रगतिशील किसानों को सम्मानित

आगरा। आज कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी आगरा में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित हुई जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं आगरा जिला प्रभारी भूपेंद्र चौधरी , सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर,भाजपा आगरा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
माननीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की लागत कम करने का प्रभावी माध्यम है बल्कि भूमि की उर्वरता,पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ कृषि व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाती है।
माननीय सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञों ने मंच से अपने अपने विचार रखे।सभी अतिथियों ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया।
आज के सम्मेलन में अन्य अतिथियों में मुख्य रूप से विधायक चौधरी बाबूलाल ,प्रदीप भाटी,कालीचरण सुमन, अशोक पिप्पल,अशफ़ाक़ सैफी,हरिओम रावत,महेश शर्मा,देवेंद्र रावत,सत्यप्रकाश लोधी,मनवीर चौहान,उमा शंकर माहोर,मीडिया प्रभारी आगरा महानगर रोहित कत्याल,मीडिया प्रभारी आगरा जिला मुकेश चाहर,सोनू दिवाकर,डॉक्टर निधि शर्मा,दीपू जादोन,मनमोहन कुशवाह,के के सिकरवार,विजय श्रीवास्तव,सतेंद्र बरुआ,गौरव सोलंकी,महेंद्र सिंह,आदि उपस्थित रहे।



