खंदौली में नहीं मिल पा रहा नये विद्युत उपकेंद्र का लाभ, बिजली कटौती से लोग हुए बेहाल, किसान नेता ने दी चेतावनी

आगरा। खंदौली क्षेत्र के इलाकों में बिजली के लिए हाहाकार की स्थिति है। जमकर बिजली कटौती हो रही है। इस दौरान लोगों का गुस्सा भी अधिकारियों के प्रति पनप रहा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार ने भीषण गर्मी के बीच अघोषित विद्युत कटौती को लेकर नाराजगी जताई है। किसान नेता ने विद्युत विभाग और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे उजरई बिजलीघर का घेराव करेंगे
उन्होंने बताया बिजली कटौती से किसानों को सिंचाई में दिक्कतें हो रही हैं, वहीं व्यापारियों और आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लगातार बिजली बाधित रहने से पेयजल संकट गहरा गया है। रातभर बिजली गायब रहने से लोग गर्मी में सो नहीं पा रहे हैं और छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है।
इस दौरान बीके चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। लोग रतजगा को मजबूर हैं, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल अघोषित कटौती बंद कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान उजरई बिजलीघर का घेराव करेंगे।
किसान नेता गिर्राज सिंह ने कहा की एक तरफ़ा सरकार मोबाइल पर हीट वेव का अलर्ट जारी कर रही है दूसरी तरफ भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की जान आफत में डाल रही है।
हाल ही में सांसद प्रो एस पी सिंह बघेल और विधायक एत्मादपुर धर्मपाल सिंह ने 8.15 करोड़ रुपये की लागत से बने 10 एमवीए विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन किया था। विभाग ने 5 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली देने का दावा किया था, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है समयस्या वहीँ की वहीँ बनी हुई है।



