आगरा में पहली बार “24 किरदार… ठहाकों की बौछार,”

आगरा। Aarohi Events एवं Laadli Group द्वारा 30 मई को आगरा के Soorsadan में हास्य से भरपूर चर्चित कॉमेडी प्ले “मसाज” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता Rakesh Bedi अपनी दमदार अभिनय शैली से पूरे नाटक को अकेले ही 24 अलग-अलग किरदारों में प्रस्तुत करेंगे।
हाल ही में फिल्म धुरुन्दर में अपने अभिनय से चर्चा में आए Rakesh Bedi का यह हास्य नाटक आगरा में पहली बार मंचित होने जा रहा है। नाटक “मसाज” अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और एक कलाकार द्वारा कई किरदार निभाने की कला के लिए देशभर में सराहा जा चुका है।
कार्यक्रम के मुख्य प्रयोजक है लाड़ली ग्रुप के शिवम् चौधरी, सह-प्रायोजक Scientific Metropolis Pathology के डॉ. अशोक शर्मा हैं,डी. पी. आई. एस स्कूल के वरुण चौधरी है आयोजन के दौरान शहर की विभिन्न क्षेत्रों की 10 प्रतिष्ठित हस्तियों को “केसरिया सम्मान 2026” से भी सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी संस्था के अध्यक्ष अमित तिवारी ने दी।



