उत्तर प्रदेशलखनऊ
राज्यपाल से मिले राज्य सूचना आयुक्त, भेंट की अपनी पुस्तक राज्य सूचना आयोग में दो साल

लखनऊ। जनभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को अपनी पुस्तक
राज्य सूचना आयोग में दो साल भेंट की। इस पुस्तक में राज्य सूचना आयुक्त ने अपना कार्यवृत्त समाहित किया है। इसके पहले छः छः माह के कार्यवृत्त की उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।



