उत्तर प्रदेश

किसानों पर झूठे मुकदमे वापिस करो – भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत)

डीके श्रीवास्तव

सम्भल मुरादाबाद,किसान आंदोलन के दौरान सम्भल मुरादाबाद के किसानों पर संगीन धाराओं में झूठे व फर्जी दर्ज किए गए मुकदमें तथा पुलिस प्रशासन मुरादाबाद द्वारा 24 किसानों को जबरन जेल भेज दिया गया, जेल भेजे गए किसानों की रिहाई तथा झूठे दर्ज किए गए मुकदमे की वापसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल तालान जी के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के किसान संगठन किसान महापंचायत में शामिल हुए, सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारीगण सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर किसानों की मजबूती के साथ आंदोलन को सहयोग समर्थन प्रदान किया, आंदोलन के दौरान प्रशासन की तरफ किसान संगठनों को वार्तालाप करने के लिए मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह अंटिल जी ने आमंत्रित किया तथा कहां कि किसानों से हम वार्तालाप करना चाहते हैं इसके पश्चात बीकेयू महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल तालान जी की अध्यक्षता में किसान संगठनों का एक प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह जी से वार्तालाप करने पहुंचा जहां पर कप्तान साहब तथा किसान संगठनों के अध्यक्षों की वार्तालाप सकारात्मक तथा सफल रही तथा कप्तान साहब द्वारा भरोसा एवं विश्वास दिया गया कि सभी किसानों को आठ जून से पहले रिहा कर दिए जाएंगे तथा जो मुकदमा किसानों पर दर्ज किया गया है वह भी वापस लिया जाएगा, हम किसान संगठनों की तरफ से भी स्पष्ट रूप से कप्तान साहब को कह दिया गया कि यदि 8 जून तक किसानों को जेल से रिहा नही किया गया तथा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी तथा मुरादाबाद की धरती पर ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया जाएगा जिसके जिम्मेदारी मुरादाबाद प्रशासन की होगी ।। महापंचायत में एक दर्जन से अधिक किसान संगठन शामिल हुए तथा कई सामाजिक संगठन एवं बुद्धिजीवी गणमान्य जन शामिल हुए एवं सैकड़ो की संख्या में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के पदाधिकारी तथा सम्मानित कार्यकर्तागण शामिल हुए ।।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button