गांव अटूस की प्रतिभाओं का अखिल भारतीय जाट महासभा एवं क्षेत्र वासियों ने किया जोशीला स्वागत

आगरा। रूनकता, गांव अटूस , लोहकरेहरा, नागर सहित अनेक गांवों के दर्जनों नौजवानों ने सेना, रेलवे,नेवी, आदि में नौकरी प्राप्त कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। तहसील के किरावली गाँव अटूस निवासी रोहित कुमार पुत्र राजवीर पहलवान सीडीएस परीक्षा पास कर फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं सौरभ प्रजापति आर्मी, बेटी उमा कुमारी एयरफोर्स के एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में, अजय कोरी रेलवे में लोको पायलट , प्रशांत सारस्वत एयरफोर्स, सूरज सिंह नेवी कोस्ट गार्ड, यशपाल एयरफोर्स, विष्णु नेवी सिविलयन, सचिन छोंकर, सौरभ, रोहित, शिवांकर आदि ने आर्मी जीडी में नौकरी प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अखिल भारतीय जाट महासभा एवं क्षेत्र वासियों ने आज गांव अटूस में चौ.मानसिंह मैरिज गार्डन में जोरदार एवं जोशीला स्वागत किया। पगड़ी,माला, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू फ्रंट के जिलाध्यक्ष सुदामा सिंह छौंकर एवं अखिल भारतीय जाट महासभा ने संयुक्त रूप से मिलकर किया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता वयोवृद्ध किसान नेता श्री देवी सिंह छौंकर ने की एवं संचालन श्री बच्चू सिंह छोंकर एवं अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम प्रधान श्री वीरेंद्र सिंह ने बाहर से आए अतिथियों का पगड़ी एवं माला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए सभी सफल हुए बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उपस्थित सरदारी से कहा की मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों आदि में पैसा खर्च न कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई पाखंड से दूर रहें और कुछ गांव आपस में मिलकर जगह-जगह लाइब्रेरी बनाएं , अच्छे शिक्षक रखें जिससे बच्चों का भविष्य बन सके। बड़े-बड़े भंडारों से कुछ नहीं होने वाला यह फिजूल की बर्बादी है। हिन्दू फ्रंट के जिलाध्यक्ष सुदामा सिंह छौंकर ने युवओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो अपने आप से प्रतिस्पर्धा करो कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है । स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो,जागो और तब तक मत रुको लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये ।
सांसद भाई प्रमोद चाहर ने सभी सफल बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मल चाहर,जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, चौ. नवल सिंह,सत्यवीर सिंह रावत,चौ ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश मंत्री राधेश्याम मुखिया, कोषाध्यक्ष चौधरी गुलबीर सिंह, युवा लोकदल के प्रदेश महामंत्री श्री मयंक खिरवार युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, विनीत छोंकर, जीतू चौधरी एडवोकेट सोनू सोलंकी,शिक्षक नेता चौ. सुरजीत सिंह, तेजवीर सिंह चाहर सैनिक संगठन के संरक्षक प्रताप सिंह चाहर, एवं कैप्टन महेश चाहर ने स्वागत सम्मान करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रिटायर्ड कैप्टन देवी सिंह ,कैप्टन अर्जुन सिंह सिंह छौंकर, सूबेदार उसपाल सिंह, सूबेदार मानसिंह,हबलदार रनवीर सिंह, कन्हैयालाल छौंकर,पूर्व प्रधान जनक सिंह,बाबा हुकुम सिंह,सतीश छौंकर,गौरव सोलंकी, प्रदीप सिंह छौंकर सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।



