आगराउत्तर प्रदेश

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पोस्टर विमोचन, आयुष मंत्रालय की पहल पर योग सप्ताह मनाएगा समत्व फाउंडेशन

डीके श्रीवास्तव

आगरा। ताजनगरी फेस 2 स्तिथ गीता गोविंद वाटिका जोनल पार्क में योग को समर्पित संस्था भारतीय योग संस्थान और समत्व फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 21 जून
को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशाल योग महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे योग आसन प्राणायाम ,जुम्बा नृत्य योग सहित योग सप्ताह का आज जोनल पार्क में पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय अधिकारी पंकज खंडेलवाल ने कहा कि “तन सही तो मन सही ,मन सही तो विचार शुद्ध ” और ये योग से ही सम्भव है 12 वर्ष पूर्व 195 देशों को साथ लेकर देश के प्रधान मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की जो श्रंखला शुरू की वो आज सम्पूर्ण विश्व मे विशाल रूप ले चुकी है इसी प्रकार से पिछले 5 वर्षों से यहाँ जोनल पार्क में समत्व फॉउंडेशन और भारतीय योग संस्थान द्वारा लोगो को निरोगी बनाने की पहल भी प्रभावी नजर आ रही है । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समत्व फाउंडेशन द्वारा 21 जून को योग महाशिविर का आयोजन हो रहा है जिसमे वैदिक योग जुम्बा नृत्य योगा एवं योगा ड्रॉइंग प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम शामिल किये गए है आज इस योग सप्ताह का पोस्टर विमोचन हुया है 21 जून तक जोनल पार्क में आकर इस योग सप्ताह के माध्यम से आस पास के सभी लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आये।

समत्व फाउंडेशन के फाउंडर रमन गुप्ता ने बताया कि आयुष मंत्रालय की पहल पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 21 जून के मध्य हमारी संस्था द्वारा योग सप्ताह मनाया जा रहा है,जिसमे सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है पंजीकरण प्रारम्भ हो चुके हैं।भारतीय योग संस्थान के संगठन मंत्री दिनेश अगरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टर विमोचन के साथ ही योग सप्ताह का प्रारम्भ हो गया है जिसमे 16 जून को स्वच्छता अभियान, 17 जून को “योग साधना से जीवन कायाकल्प “विषय पर गोष्ठी,18 जून को संगीत द्वारा ध्यान एवं योग साधना एवं प्रतिभाये प्रस्तुतिकरण एवं प्रचार वाहन उद्घघाटन , 19 जून को योग कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता, 20 जून को योग दिवस जनजागरण एवं आमंत्रण यात्रा और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 1000 योगसाधक एक साथ योग करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र शर्मा और उमेश वर्मा ने प्रचार प्रसार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि होर्डिंग बेनर स्टीकर और प्रचार वाहनों द्वारा जनजागरण किया जा रहा है महिला पुरुषों की अलग अलग टोलियां द्वारा आसपास की सोसायटियों में सम्पर्क कर घर घर सम्पर्क किया जा रहा है। 50 से अधिक कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर होर्डिंग बेनर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, योग गुरु वी पी शुक्ला, केंद्र प्रमुख उमेश वर्मा ,संरक्षक एम पी सिंह जादौन, डॉ वी के शर्मा , डॉ डी एस चौहान, पी एन शुक्ला, विजय गुप्ता, पवन गुप्ता ,हरीश गुप्ता, संजय शर्मा,नारायण सिंह, अनुराधा सिंह, जरीना खान, अंजना त्यागी, संयोगिता यादव, सविता गुप्ता और दिनेश अगरिया आदि योगसाधक मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button