किसान नेताओं ने जिलाधिकारी से की अविलम्ब सरकारी खरीद केंद्र खोले जाने की मांग

आगरा । राष्ट्रीय लोकदल एवं भारतीय किसान संघ के किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी आगरा से मुलाकात की। और मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद केंद्र अविलम्ब खोले जाने की जोरदार मांग करते हुए एक पत्र भी सोंपा। और बताया कि इस वर्ष जनपद में लगभग 30000 हेक्टेयर में मूंग की पैदावार हुई है।
किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि प्राइवेट मंडियों में व्यापारी किसानों की मूंग को₹7000 से लेकर रु 7200 प्रति कुंतल में खरीद रहे हैं जबकि केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 8780 रुपए प्रति कुंतल घोषित किया गया है इस तरह किसानों के साथ व्यापारी सीधी सीधी लूट कर रहे हैं।और किसानों को 1500/ से 1700/ रुपए प्रति कुंटल का नुकसान हो रहा है
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि गत वर्ष 15 जून से आगरा में मूंग की अनेक केंद्र बनाकर खरीदारी शुरू कर दी गई थी और किसानों को लाभ हुआ था लेकिन इस वर्ष अभी तक किसानों के पास कोई सूचना नहीं है इससे किसान परेशान हैं।
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल मंडल को कहा कि एक-दो दिन में आप लोगों के पत्र पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा और स्वीकृति मिलते ही मूंग की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर व नरेंद्र बघेल, भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर किसान मजदूर नेता चौ दिलीप सिंह एवं प्रदीप शर्मा व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सतवीर रावत व संजीव शर्मा शामिल थे।



