आगराउत्तर प्रदेशस्वास्थ

खंदौली में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

डीके श्रीवास्तव

आगरा। सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया।

सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया जिसमें स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए गए और वर्तमान में चल रही सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया जिससे कि जन सामान्य इन सरकारी योजनाओं से परिचित हो और लाभ उठाएं, अपने व्याख्यान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि इन 12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत हुआ है और गरीब तथा वंचित समाज और जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी की एक पहल है जिसमें 5 लाख तक का प्रति वर्ष,निशुल्क इलाज मिल रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन डेयरी पंचायती राज भारत सरकार, राजकुमार गुप्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष, डॉ आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button