उत्तर प्रदेश

आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का संवर्धन

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पौराणिक नगरों के विकास के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित होने लगे है। अयोध्या धाम में भी इस तथ्य का अनुभव किया जा सकता है। यहां विकास की अनेक योजनाएं पहले ही क्रियान्वित हो चुकी है। हजारों करोड़ रुपए की योजनाएं प्रगति पर है। इनकी पूर्णता के बाद अयोध्या विश्व की सबसे सुंदर नगरों में शामिल हो जाएगा। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने अयोध्या सर्किट हाउस में कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का जो क्रम शुरू हुआ था,वह निरंतर जारी है। इतने श्रद्धालुओं के आगमन से अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के नंबर एक पर्यटन स्थल के रूप में आगरा के ताजमहल को पीछे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन की
लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। यूपी सरकार ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन के प्रमुख तत्व के रूप में पर्यटन को पहले ही शामिल कर दिया था। अब इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button