उपमुख्यमंत्री की पत्नी,रक्षामंत्री के विशेष कार्याधिकारी राज्य सूचना आयुक्त हुए सहभागी
शिवभोले मंदिर में स्थापना दिवस पर अनुष्ठान

लखनऊ। इस समय सावन मास चल रहा है। भगवान भोलेनाथ का उद्घोष हो रहा है। इस पवन अवसर पर
विशाल खंड एक गोमतीनगर स्थित शिवभोले मंदिर स्थापना दिवस पर अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यहां श्री लक्ष्मी गणेश और भगवान भोलेनाथ का विग्रह स्थापित है। इस मंदिर अपने मूल स्वरूप में कब स्थापित किया गया था,इसकी प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थल पर एक चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित थे। तब वहां मंदिर नहीं था। आस पास जंगली घास पौधे लगे थे। करीब चार दशक पहले स्थानीय लोगों ने इस स्थल और आस पास के क्षेत्र की सफाई की। इसके बाद यहां श्री हनुमान चालीसा और श्री राम चरित मानस से सामूहिक पाठ प्रारंभ किए गए। अगले कुछ वर्षों तक ऐसा ही चलता रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने यह। मंदिर स्थापित किया। अब इसका स्वरूप बदल गया है। यहां धार्मिक पर्व उत्सवों पर अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया जाता है। आज के अनुष्ठान में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक, रक्षामंत्री ने विशेष कार्याधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला,राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्य में भक्त सहभागी हुए। मंदिर ट्रस्ट की ओर से विनोद तिवारी ने आगंतुकों का स्वागत किया।