वीरांगना भीमाबाई होलकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मेधावी छात्र सम्मानित

फिरोजाबाद। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा वीरांगना भीमाबाई होलकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एसएमएस आदर्श जूनियर हाई स्कूल बन्ना रोड टूंडला पर मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि शिक्षित युवा पीढ़ी परिवार समाज और देश का नाम रोशन करेगी। शिक्षा से ही समाज में आर्थिक सामाजिक राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है और भीमा बाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुत्री थी जिसने अंग्रेजो के खिलाफ आवाज उठाई थी। देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी थी। वीरांगना को हमेशा याद किया जाता रहेगा। समाज में फैली कुरीति मृत्यु भोज, नशाबंदी, जुआबंदी, गुटका बंदी, वाल विवाह, बालश्रम आदि को खत्म करने पर बल दिया। इस मौके पर प्रधान अध्यापक विजय सिंह धनगर, लता धनगर, रिचा धनगर, प्रियांशी, रामकिशोर, शशिकांत, अतुल, रवि, जैस्मी, तनिष्क, काव्या, लव, दिव्यांश, तान्या, देवांश, चित्रांशी, रागिनी, प्रियांशी, मानवी, ऋषि, बाबू, लकी, लवली आदि लोग मौजूद रहे।