आगराउत्तर प्रदेश

जन सहयोग संगठन ने हरियाली तीज त्योहार धूमधाम से मनाया

डीके श्रीवास्तव

आगरा। जन सहयोग संगठन द्वारा द्वारका ग्रीन कॉलोनी रोहता ग्वालियर रोड आगरा पर हरियाली तीज महोत्सव परंपरागत अंदाज में मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। महोत्सव में पारंपरिक प्राकृतिक झूलों की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने लोक गीतों के साथ झूला झूलकर तीज का आनंद लिया। कार्यक्रम में नृत्य, वेशभूषा और मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय संचालक ब्राह्मण शिरोमणि आरती शर्मा ने ग्रामीण एकता और संस्कृति संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय संचालक ब्राह्मण शिरोमणि आरती शर्मा ब्राह्मणवादी,कुसुम पाठक,निकिता शर्मा,प्रिया गर्ग,निधि भारद्वाज,नंदिनी भारद्वाज,नव्या भारद्वाज समस्त जन सहयोग संगठन परिवार

Share this post to -

Related Articles

Back to top button