उत्तर प्रदेश

गोस्वामी  तुलसीदास और सनातन गौरव

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी की जीवनगाथा समाज को धर्म, संस्कृति और सदाचार का मार्ग दिखाती है। तुलसीदास ने सनातन धर्म के माध्यम से गुलामी के उस कालखंड में एक नई क्रांति को जन्म दिया था। तुलसीदास ने अकबर का दरबारी कवि बनना नहीं स्वीकार किया। उन्होंने अपना जीवन प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दिया। उस समय अकबर के नवरत्नों में शामिल होने की होड़ मची हुई थी। योगी तुलसी जयंती समारोह पर तुलसी मंदिर में पहुंचे थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button