आगराउत्तर प्रदेश
एत्मादपुर में महिला से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा। एत्मादपुर में कुबेरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते दो दिन पूर्व पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव धौर्रा निवासी आरोपित ध्रुव यादव पुत्र विजय प्रताप सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। अन्य फरार एक आरोपित की तलाश जारी है।