आगराउत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय जाटव समाज का भव्य समाज उत्थान समारोह 7 दिसम्बर को

आगरा। भारतीय जाटव समाज संगठन, महवा (जिला दौसा, राजस्थान) के तत्वावधान में आगामी 7 दिसम्बर, रविवार को भव्य अखिल भारतीय समाज उत्थान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह समाज की एकता, शिक्षा, नेतृत्व तथा संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही है और पूरे राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में उत्साह का वातावरण है। इस महत्वपूर्ण आयोजन का संयोजन भारतीय जाटव समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान ठेकेदार के नेतृत्व में किया जा रहा है। समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री पी. सी. बैरवा, कई मंत्रीगण, सांसद-विधायक, प्रतिष्ठित समाजसेवी तथा देशभर से जाटव समाज के पदाधिकारी और बुद्धिजीवी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंहद्वारा की जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 卐समानता एवं समृद्धि卐 विषय पर आधारित भारतीय जाटव समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन 7 सितंबर, धनोली (आगरा) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण उपस्थित रहे थे। उस अधिवेशन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के समाज के गणमान्य हजारों लोगों ने भाग लिया था। इस ऐतिहासिक समाज उत्थान समारोह का मुख्य उद्देश्य (लक्ष्य) समाज में शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व, विकास एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना है, ताकि भविष्य की प्रभावी कार्ययोजना बनाई जा सके। यह आयोजन वर्तमान समय की गंभीर समस्याओं को लेकर सर्व समाज को एकजुट करने और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और साथ ही यह ऐतिहासिक समारोह समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं एकजुट करने और नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह को लेकर समाज में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में हजारों गणमान्य लोगों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री पी. सी. बैरवा, राष्ट्रीय महासचिव सोहन सिंह आजाद, राष्ट्रीय संगठन सचिव अनिल कुमार (पूर्व न्यायाधीश) राष्ट्रीय संरक्षक नत्थी सिंह जसोरा (पूर्व पुलिस अधीक्षक) पूर्व आईपीएस पी सी बैरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और संगठन के बिस्तार पर चर्चा भी करेंगे। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज चंद्रा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button