देश दुनियां

आनंदी बेन ने सीएम रहते किया था उद्घाटन, राज्यपाल के रूप में वहीं शैक्षणिक समारोह में हुईं शामिल

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

गुजरात की मुख्यमंत्री के रूप में आनंदी बेन पटेल ने
गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया था। यह संयोग है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के रूप में वह इस परिसर के शैक्षणिक समारोह में सहभागी हुई। उनकी उपस्थिति में इस विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख टेक्निकल विश्वविद्यालयों के मध्य फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें लखनऊ स्थित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल हुए। इनके बीच परस्पर विज्ञान के क्षेत्र में क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। राज्यपाल यहां शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों से संवाद किया।फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में हो रही प्रगति, नवाचारों की वर्तमान एवं भावी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि गुजरात ने शिक्षा के क्षेत्र में स्वयं को एक मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित किया है। सत्तर से अधिक विश्वविद्यालयों के साथ गुजरात विविध विषयों में उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है। राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय फॉरेंसिक विज्ञान को समर्पित एक विशिष्ट एवं अग्रणी संस्थान के रूप में न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र है, बल्कि दैनिक जीवन एवं आपराधिक न्याय प्रणाली में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

Share this post to -

Related Articles

Back to top button