देश दुनियां

स्कूल चलो अभियान समारोह में शामिल हुए राज्य सूचना आयुक्त

गोंडा। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि स्कूल चलो अभियान ऑपरेशन कायाकल्प के सार्थक परिणाम परिलक्षित हो रहे है। स्कूल चलो अभियान से समाज के निर्बल वर्ग में भी जागरूकता आ रही है। राज्य सूचना आयुक्त गोंडा जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहुपुर वार्षिकोत्सव,
प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने
प्राचार्य बिजेंद्र कुमार सिंह के प्रयासों को सराहनीय बताया। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इस विद्यालय का विकास किया गया। ऑपरेशन कायाकल्प योगी आदित्यनाथ की अभिनव योजना है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय के लिए धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अन्तरण किया जाता है। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल बना है।
परिषदीय विद्यालयों में इंफ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए ऑपरेशन कायाकल्प से सफलता के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इंफ्रॉस्ट्रक्चर के साथ शैक्षिक गुणवत्ता, पठन पाठन का माहौल, तकनीकी दक्षता, डिजिटल लर्निंग और वोकेशनल शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई। विद्यालयों में ‘एट ग्रेड लर्निंग’ की व्यवस्था बनाई गई है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह,अनुराग पाण्डेय सहित स्कूल के बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button