आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में भाकियू व गौ रक्षको ने ट्रैक्टरों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा: भारत माता की जय के लगाए नारे

डीके श्रीवास्तव

आगरा। खंदौली में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन व गौ रक्षको ने एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर निकाली गई थी। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम सिंह जुरेल रहे। उन्होंने ब्लॉक पर वीर सपूतों की प्रतिमा स्थल पर माल्यापर्ण किया। यात्रा नेकपुर से शुरू होकर कस्बे से पड़ाव चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में सबसे आगे बाइक सवार कार्यकर्ता थे, जिनके पीछे हाथों में तिरंगा लिए पैदल चल रहे कार्यकर्ता थे। सबसे पीछे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से भरे ट्रैक्टरों की एक लंबी कतार थी। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “जय जवान जय किसान” जैसे नारे लगाए गए। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम सिंह जुरेल ने किया।

इस यात्रा में प्रदेश प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार, ब्लॉक अध्यक्ष रवि जुरेल, रामु जुरेल, बबलू जुरेल, श्याम शर्मा, मनीष पंडित आदि मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button