डीईआई एनएसएस इकाइयों द्वारा 501वां निःशुल्क चिकित्सा एवं सहायता शिविर आयोजित
डीके श्रीवास्तव

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (DEI) की एनएसएस इकाइयों द्वारा आज दयालबाग में 501वें निःशुल्क चिकित्सा एवं सहायता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर जी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और संस्थान के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
शिविर में प्रो सी. पटवर्धन, निदेशक डी ई आई, प्रो संजीव स्वामी, रजिस्ट्रार डी ई आई और डॉ. एस के सत्संगी, मेडिकल ऑफिसर सरन अस्पताल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस विशाल शिविर का संयोजन एनएसएस समन्वयक डॉ. सुनेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सनिल कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीशा सत्संगी द्वारा किया गया।
शिविर में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा प्रदान की गई इनमे नेत्र विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ह्रदय विशेषज्ञ, आँख और कान विशेषज्ञ, दाँत विशेषज्ञ,फिजियोंथेर्पिस्ट आदि शामिल
मरीजों की सुविधा के लिए शिविर में विभिन्न प्रकार के टेस्ट (जांच) भी किए गए, जिनमें मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर (BP), शुगर लेवल की जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे। साथ ही सभी प्रकार की दवाओं का मुफ्त वितरण भी किया गया
पोषण एवं आहार: बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उन्हें हाई प्रोटीन मिल्क, च्यवनप्राश और थ्रेप्टिन बिस्कुट वितरित किए गए।
शिक्षा एवं संस्कार: ‘होल इन वॉल’ कार्यक्रम के जरिए बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाया गया, साथ ही शिविर परिसर में आध्यात्मिक शांति के लिए गीता पाठ का आयोजन भी निरंतर चलता रहा।
शिविर के अंत में डॉ. सुनेश्वर जी ने महापौर जी एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और शिक्षा की अलख जगाना है। उन्होंने सभी सहयोगियों को इस 501वें मील के पत्थर को सफलतापूर्वक पार करने के लिए धन्यवाद दिया।



