आगराउत्तर प्रदेश

किसानों की समस्याओं को लेकर सैकड़ो किसानों के खेतों पर जाने वाले चकरोड़ को रोका गया

डीके श्रीवास्तव

आगरा। तहसील एत्मादपुर के गांव भीकनपुर, सुरहरा, छिरबाई आदि गांवों के किसानों की समस्याओं को लेकर तथा रेलवे द्वारा किसानों के खेतों पर जा रहे चकरोड़ को अवरूद्ध किया गया है, सैकड़ो किसानों के खेतों पर जाने वाले चकरोड़ को रोका गया है, जिससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, किसान अपने खेतों पर जाने के लिए 10 किलोमीटर घूमकर कर खेतों पर पहुंच रहे हैं, तथा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक गांव भीकनपुर में आयोजित की गई तथा संगठन जोड़ो अभियान के तहत संगठन के विस्तारवादी क्रम में श्री नरेंद्र कुमार त्यागी जी को मंडल महासचिव आगरा तथा देवेंद्र त्यागी जी को जिला उपाध्यक्ष आगरा, रामप्रकाश त्यागी जी को तहसील उपाध्यक्ष एत्मादपुर, धीरेंद्र त्यागी जी को ब्लॉक उपाध्यक्ष एत्मादपुर पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई, एवं पंडित दिनेश कुमार शर्मा तथा योगेंद्र त्यागी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की सभी सम्मानित नवयुक्त पदाधिकारी को सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन परिवार की तरफ से बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं यूनियन आप सभी से आशा एवं उम्मीद करती है कि आप सभी लोग संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे तथा मजबूती प्रदान करेंगे एवं सदैव गांव गरीब किसान मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे । किसान बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, जिला संरक्षक मनवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह (दादा), जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत ठाकुर, तहसील अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान, किसान नेता जहान सिंह, गोरे पंडित, हनुमान सिंह, अंकुश सिकरवार, सत्य प्रकाश चौहान, तथा सम्मानित गांव तथा क्षेत्र की किसान सरदारी उपस्थिति रही ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button