
आगरा। स्वव्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जन सहयोग संगठन द्वारा ‘हाथी घाट’ पर एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं राष्ट्रीय संचालक आरती शर्मा की सुपुत्री नंदिनी भारद्वाज ने अपने युवा मित्रों के साथ किया। जिसमें श्रमदान के द्वारा यमुना नदी से प्लास्टिक, बोतलें और पूजा सामग्री जैसे सैकड़ों किलो कचरा हटाया गया। इस अभियान का उद्देश्य घाट को स्वच्छ रखना और लोगों में नदी प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाना है। वहां मौजूद लोगों को भी यमुना को प्रदूषित न करने के लिए जागरूक किया युवाओं का यह जोश देख वहां मौजूद स्थानीय लोग भी प्रशंसा करते नजर आए.
बदलाव की पहल
नंदिनी भारद्वाज ने कहा की “यमुना हमारी आस्था और जीवन की रेखा है. इसे स्वच्छ रखना केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हम युवाओं का भी नैतिक कर्तव्य है. ‘जन सहयोग संगठन’ हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में अग्रगणी रहा है, और हम इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा मे वास्तविक बदलाव आता है. राष्ट्रीय संचालक आरती शर्मा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केबल सफाई करन नहीं, बल्कि जन-जागरूकता फैलाना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे. इस अवसर पर संगठन के तमाम स्वयंसेवक और युवा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।



