मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में विकसित यूपी का आकर्षण

बस्तर, छत्तीसगढ़ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक सम्पन्न हुई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे। इस बैठक में विकसित उत्तर प्रदेश के प्रति आकर्षण दिखाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत नौ वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि
प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी निरन्तर बेहतर हो रही है। प्रत्येक जनपद मुख्यालय को 4-लेन तथा प्रत्येक तहसील व ब्लॉक को 2-लेन कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा जा रहा है। देश के एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का 60 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। नगरीय स्थानीय निकायों का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा ‘यू0पी0 म्युनिसिपैलिटी मास्टर प्लान’ के लिए नियमों का प्रारूप तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हर गरीब के आवास के सपने को साकार किया है। इस योजना में सर्वाधिक आवास उपलब्ध कराने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 के अन्तर्गत प्रदेश में 17,66,790 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके सापेक्ष 17,04,478 आवास का निर्माण पूर्ण करते हुए 96.5 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को आवास मुहैया कराने के लिए प्रदेश ने वर्ष 2017 में अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी लागू की। अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप की 89 परियोजनाओं द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 64,890 आवास स्वीकृत किए गए।
जनपद व तहसील मुख्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
डिजिटल इण्डिया’ अभियान ने ई-गवर्नेन्स के माध्यम से शासकीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश ई-गवर्नेन्स के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है।
प्रदेश में 9.56 करोड़ से अधिक पात्र व्यक्ति इस योजना के दायरे में सम्मिलित हैं। 5.73 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड सृजित किये जा चुके हैं।



