इनफ्लिबनेट तथा “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” योजना से जुड़े उच्च शिक्षण संस्थान: राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को “इनफ्लिबनेट” तथा “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। जिससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध सामग्री, ई-पत्रिकाओं, पुस्तकों एवं डिजिटल अध्ययन संसाधनों की सहज उपलब्धता हो सके तथा शोध एवं अध्ययन की गुणवत्ता में वृद्धि हो।
आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज जन भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से सम्बद्ध शासकीय, संघटक एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक एवं प्रस्तुतीकरण सम्पन्न हुआ।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय अपनी कार्ययोजना तैयार कर विभाग एवं शासन को प्रेषित करें, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
रोजगार के लिए कौशल विकास
उन्होंने निर्देश दिया कि जिन महाविद्यालयों में छात्रावास रिक्त हैं, वहां स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से छात्राओं हेतु कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएं। छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न रचनात्मक एवं विकासपरक गतिविधियां संचालित करने तथा रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में उसी व्यक्ति को रोजगार मिलेगा जिसके पास कौशल होगा, इसलिए छात्राओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए।
से जोड़ने के निर्देश भी दिए, जिससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध सामग्री, ई-पत्रिकाओं, पुस्तकों एवं डिजिटल अध्ययन संसाधनों की सहज उपलब्धता हो सके तथा शोध एवं अध्ययन की गुणवत्ता में वृद्धि हो।



