आगराउत्तर प्रदेश

चौ चरण सिंह के प्रतिमा स्थल के सौंदरीकरण व अन्य समस्याओं को लेकर रालोद प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मिला

आगरा। किसान मसीहा, देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री , भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह जी की 39 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 29-मई को दीवानी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर हवन विचार गोष्ठी, पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते हैं। इसी परिपेक्ष्य में राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधि मंडल ने आज नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार वैश्य को पत्र सोंप कर प्रतिमा स्थल की साफ सफाई, सौंदर्यीकरण, फाउंटेन आदि का संचालन व्यवस्थाएं 29 मई तक करने की मांग की।
राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार वैश्य को बताया कि प्रतिवर्ष स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के बड़ी संख्या में अनुयाई विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग एवं राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता इस अवसर पर हवन, विचार गोष्ठी आदि कार्यक्रम कर उन्हें याद करते हैं एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। अतः प्रथम स्थल का अच्छा सौंदर्यकरण कराया जाए।
महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं की अनेक समस्याओं को नगर आयुक्त के समक्ष रखा।
नगर आयुक्त ने प्रतिमा स्थल का अच्छा सौंदर्यकरण कराने व जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में ब्रज क्षेत्र महासचिव पुरुषोत्तम त्यागी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सतवीर रावत, राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता चौ दिलीप सिंह व आलोक चौधरी व नरेन्द्र सिंह चाहर, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चौ बाबूलाल प्रधान, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सोनू वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के महानगर उपाध्यक्ष मास्टर सुरेंद्र सिंह व निर्मल मथुरिया, महामंत्री राहुल जूरैल , गणेशी लाल तोमर, संजीव शिवहरे, सुनील राजपूत शेर सिंह फौजदार आदि थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button