उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

सीएम के फैसले पर ग्राम प्रधानों ने आभार जताते हुए किया मिष्ठान वितरण

मयंक सिंह

टूंडला। यूपी सरकार द्वारा प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के फैसले के बाद प्रधानों ने खुशी व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया।
मंगलवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन, फिरोजाबाद के तत्वावधान में टूंडला ब्लॉक परिसर में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्र के दर्जनों प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का यह निर्णय ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाएगा। इससे ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी आएगी। प्रधानों ने सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। उनका मानना है कि इससे ग्राम पंचायतों की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और गांवों में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना संभव होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रघुवीर भाईजी, सत्यदेव, योगेंद्र सिंह, शानू यादव, विकास उपाध्याय, बीरेश, अनिल शर्मा, बनवारी लाल, मुन्ना लाल, राजेन्द्र सिंह, धुर्व कुमार, दिनेश
सहित कई प्रधान उपस्थित थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button