आपकी समस्या हमारी समस्या, लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रही सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन

आगरा। सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के तहसील अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में बैनई पैंठ (आमलखेड़ा) में बड़े किसान नेता श्री बच्चू सिंह चौहान जी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक निर्णय के संबंध में आयोजित की गई, गुरुदेव श्री बच्चे सिंह चौहान जी ने सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर को पूर्ण अपना आशीर्वाद तथा समर्थन प्रदान किया तथा कहा कि हम पूरी तरह से अंशुमन ठाकुर के साथ खड़े हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंशुमन ठाकुर जी द्वारा सभी नवयुक्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं एवं किसान सरदारी को आश्वस्त किया गया कि आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई होगी, यूनियन की लड़ाई होगी, आपके साथ हमेशा कंधों से कंधा मिलाकर सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन खड़ी है तथा किसी भी प्रकार से कहीं भी पदाधिकारी का शोषण तथा कार्यकर्ताओं को झुकना नहीं दिया जाएगा, हमेशा मजबूती के साथ खेती किसानी की लड़ाई को लड़ा जाएगा तथा उसे जीत जाएगा, तो वही यूनियन की तरफ से बड़े किसान नेता श्री महाराज सिंह चौहान जी को सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा श्री बृजेश चौधरी जी को राष्ट्रीय महासचिव एवं रमेशचंद धाकरे जी को जिला संरक्षक आगरा, देवेंद्र चौधरी जी को जिला उपाध्यक्ष आगरा, सोनू चौधरी जी को जिला संगठन मंत्री तथा चंद्रशेखर चौधरी जी को तहसील अध्यक्ष एत्मादपुर पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई, तथा राम मूर्ति त्यागी, वीरेंद्र सिंह उर्फ अक्कू, धर्मेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, विष्णु चौधरी जी ने संगठन की नीतियों तथा संघर्ष से प्रभावित होकर सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन की सदस्यता ग्रहण की, सभी सम्मानित नवयुक्त पदाधिकारी को सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन परिवार की तरफ से बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं, आप सभी का यूनियन में स्वागत है अभिनंदन है, यूनियन आप सभी से आशा उम्मीद करती है कि आप सभी यूनियन की विचारधारा का प्रचार प्रसार करेंगे तथा यूनियन को मजबूती प्रदान करेंगे एवं सदैव अपने स्वार्थ भाव से गांव गरीब किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ेंगे, इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से किसान नेता चौधरी मानसिंह जी तथा किसान नेता राज कपूर दलित जी तथा सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह जादौन, मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, जिला संरक्षक मनवीर सिंह, जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा) हरेंद्र सिंह धाकरे, जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, निवर्तमान तहसील अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान, किसान नेता हनुमान सिंह, तहसील उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, राज ठाकुर, गोविंदा बघेल, अंकित यादव, श्रीपाल यादव, अभिषेक ठाकुर, देवेंद्र यादव आदि समस्त सम्मानित किसान सरदारी तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे ।






