दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन

आगरा। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए आज ‘विश्व साइकिल दिवस’ के अवसर पर दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (DEI) की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह आयोजित हुई इस रैली में संस्थान के छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
रैली को संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ सनिल कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज, डॉ वी श्रीनाथ एवं मिस प्रिया अस्थाना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली दयालबाग परिसर से शुरू होकर आस-पास के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान ‘साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘स्वस्थ शरीर, स्वच्छ भारत’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
रैली के मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं लोगो को पर्यावरण संरक्षण कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश देना था । दैनिक जीवन में साइकिल के इस्तेमाल से सेहत को होने वाले फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ दयालबाग की ‘इको-फ्रेंडली’ और ‘ग्रीन कैंपस’ की परंपरा को आगे बढ़ाना था । कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज ने बताया की दयालबाग हमेशा से ही सादा जीवन और उच्च विचार की जीवनशैली का समर्थक रहा है। साइकिल चलाना न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है, बल्कि यह हमारी धरती को बचाने की दिशा में एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
रैली का समापन वापस संस्थान परिसर में हुआ, जहाँ सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया।



