कमिश्नर साहब जुआ सट्टे की 112 नंबर पर सूचना देने से कुछ नहीं होगा, उल्टा पुलिस उस व्यक्ति की दुश्मन बन जाएगी: मनोज शर्मा

आगरा। पुलिस कमिश्नर, आगरा श्री दीपक कुमार की आगरा के सम्मानित नागरिकों से अपील की है की जुआ और सट्टा रूपी सामाजिक दानव हमारे घरों को उजाड़ रहा है। यह सिर्फ कानूनी अपराध ही नहीं बल्कि एक सामाजिक अभिशाप है। आप सभी से अपील है कि इस सामाजिक अभिशाप के विरूद्ध आगरा पुलिस के इस अभियान में सहभागी बनें तथा जुआ एवं सट्टे से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल UP-112 पर साझा करें।
जन सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने पुलिस कमिश्नर की अपील का स्वागत किया उन्होंने बताया की बिना इलाका पुलिस के कोई भी क्षेत्र में जुआ सट्टा नहीं कर सकता सूत्रों की माने तो इलाका पुलिस मोटी रकम लेकर जुआ सट्टा करती है 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस उस व्यक्ति की भी दुश्मन बन जाएगी जो सूचना देगा गोपनीयता बनाए रखने के लिए आपके द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाए जिसे आप खुद देखें नहीं तो सूचना देने वाले का नाम नंबर इलाका पुलिस को भेज दिया जाता है जिससे इलाका पुलिस उन्हें लोगों को परेशान करना शुरू कर देती है इस डर से लोग सूचना नहीं देते और हर क्षेत्र में जुआ सट्टा बड़े स्तर पर चलता है।



