
फिरोजाबाद। नगर पालिका परिषद टूंडला के बेस्ट-टू-वंडर पार्क एवं अन्य स्थानों पर एक पेड़ माँ के नाम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस दौरान कई स्थानों पर पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि पांच जून से 22 जून तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें एक पेड़ माँ के नाम से कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह, नॉमिनेट सभासद श्रीमती नीलम दिवाकर, अंकित शर्मा, विवेक शर्मा, पवन चौधरी, पालिका के अवर अभियंता सुशील निगम, स्वछ भारत मिशन अशोक कुमार शर्मा, सफाई नायक बिक्की बाबू रंजीत कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।



