उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। रामनगर टूंडला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पवित्र मन, पवित्र धरती थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राजयोग मेडिटेशन से हुई।
जिसमें भाई-बहनों ने पाँच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को शुद्ध सकारात्मक वाइब्रेशन भेजकर धरती को हील करने का संकल्प लिया।
इस दौरान केंद्र के सदस्यों द्वारा स्थानीय रामनगर पर 50 से अधिक पौधे लगाए गए। हर पौधे को “ब्रह्मा बाबा का पौधा” नाम देकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया गया। केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी विजय दीदी ने बताया कि प्रकृति भी हमारा परिवार है। जैसे हमारे मन में विकारों से प्रदूषण होता है, वैसे ही कर्मों से धरती प्रदूषित होती है। यदि हमारा मन शांत और पवित्र होगा, तो हमारा व्यवहार भी पर्यावरण के अनुकूल होगा।
पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं, जीवनशैली में बदलाव का संकल्प है। जल बचाना, बिजली बचाना, शाकाहार अपनाना और व्यर्थ संकल्पों से बचना यही सच्ची पर्यावरण सेवा है। इस मौके पर भाई बहन मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button