उत्तर प्रदेशलखनऊ

विकसित भारत में अग्रणी यूपी

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा सुशासन से ही लोककल्याण का संकल्प सिद्ध होता है। शासन से संबंधित प्रत्येक संस्थानों का दायित्व है कि जनकांक्षाओं के अनुरूप जनकल्याण को क्रियान्वित करें। जन सूचना के माध्यम से भी यह कार्य किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन से ही समग्र विकास की यात्रा आगे बढ़ रही है। विकसित भारत अभियान में उत्तर प्रदेश अग्रणी बन कर उभरा है। प्रदेश सरकार ने लोक कल्याण की सर्वाधिक योजनाए बनाने के साथ उनका शतप्रतिशत क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया। विकास और लोककल्याण की अधिकांश योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी अव्वल है। इसमें आस्था और अर्थव्यवस्था का क्षेत्र भी शामिल है। आस्था और अर्थव्यवस्था ने नए अध्याय स्थापित हुए है। आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय, हर घर गरीब परिवार को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, हर घर में एलईडी बल्ब के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ-साथ सस्ती बिजली उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल योजना,मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि अनेक कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा गया
है। खेलों इंडिया फिट इण्डिया मूवमेंट,सांसद खेल प्रतियोगिता अभियान से इस क्षेत्र भी नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, वंदे भारत एवं नमो भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को व्यापक बना दिया है। यूपी को एक्सप्रेस वे प्रदेश
के रूप में स्थापित पहचान बना चुका है। स्मार्ट सिटी मिशन,आधुनिक हवाई अड्डों,मेट्रो परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तथा औद्योगिक कॉरिडोर के विकास ने निवेश, व्यापार,पर्यटन और औद्योगिक विकास भी यूपी की पहचान से जुड़ चुके हैं। विगत नौ वर्षों में के दौरान यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है। बेरोजगारी दर लगभग अठारह प से घटकर लगभग तीन प्रतिशत के स्तर पर आ गई है। उत्तर प्रदेश आज वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button