उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनता मना रही है पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल का उत्सव : डॉ दिनेश शर्मा

मोदी के पीएम रहते हुए देश की गरिमा बढ़ाने वाले कार्य

गाजियाबाद/ लखनऊ। राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल का देश की जनता उत्सव मना रही है। वह पीएम को शतायु होने की शुभकामनाएँ दे रही हैं।

यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक निर्वाचित कार्यकाल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गाजियाबाद जनपद के ग्राम सिखरानी, लोनी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि ये पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने देश को इतना मजबूत बनाया कि आज वह पाकिस्तान को घर में घुसकर मारता है। देश की गरिमा को बढ़ाने वाले कार्य . इस कार्यकाल में हुए है। सड़को का तो जाल बिछ गया है जिसके चलते यात्रा में लगने वाला समय घट गया है। विपक्ष की सरकारों के समय में सड़के इतनी ख़राब हो गई थी की ऐसा लगता था कि जैसे झूला झूल रहे हो। मोदी सरकार के १२ साल में जनता को गरिमापूर्ण जीवन जीने की सुविधाएं दी गई हैं। आज गौ माता गंगा माँ और धरती माँ का त्रिकोण पूरी तरह से सुरक्षित है।

उन्होंने मास्टर स्योताज सिंह जी द्वारा निर्मित भव्य चौधरी रुमाल सिंह ग्राम प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर माo विधायक श्री नंद किशोर गुर्जर जी, भाजपा अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी, सभा अध्यक्ष श्री अनंत राय तवर जी, कार्यक्रम संचालक श्री श्याेताश मास्टर जी, श्री करतार सिंह जी, प्रधान श्री तेजपाल जी, कवि श्री ब्रह्मपाल नागर जी, प्रधान श्री ओमवीर जी, प्रधान श्री सत्या जी, प्रधान नायक श्री राम जी, पार्षद श्री मांगेराम मवी जी एवं संचालक श्री चंचल बंजारा जी आदि उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button