प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन,सेवा,एवं जनकल्याण के 12 वर्ष के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क अभियान में प्रबुद्धजन सम्मान समारोह पीएल पैलेस में हुआ आयोजित

आगरा। आज होटल पी एल पैलेस आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन,सेवा,एवं जनकल्याण के 12 वर्ष के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क अभियान में प्रबुद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री वीरेंद्र कुमार जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल जी रहे, मा. विधायक डॉ जीएस धर्मेश जी, डॉ धर्मपाल सिंह जी भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी की गरिमामई उपस्थिति रही। आगरा की विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों,समाजसेवियों,विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ,अधिवक्ता बंधुओ,होटल व्यवसायियों आदि को पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। तथा केंद्र की मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख लोगों में के के पालीवाल ,अनिल वर्मा,सीताराम अग्रवाल,अम्बा प्रसाद गर्ग,विनय मित्तल,शलभ शर्मा,रोहित कत्याल,राजेश अग्रवाल,संजय ढींगरा,आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी,विधायक श्री धर्मपाल सिंह जी, विधायक श्री जी एस धर्मेश जी,नीतेश शिवहरे जी,मनवीर चौहान जी,गौरव शर्मा जी,रोहित कत्याल जी आदि उपस्थित रहे।



