उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

मुहर्रम पर साफ सफाई व पेयजल को लेकर मुस्लिम समाज ने पालिका को सौंपा ज्ञापन

मयंक सिंह

टूंडला। मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम पर साफ सफाई, ताजिये दफनाने के लिये गड्डे करवाने हेतु जेसीवी मशीन व पेयजल की व्यवस्था की मांग को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सभासद अंसार अहमद ने बताया कि मोहर्रम का महीना शुरू हो चुका है 23 जून चाँद की 7 तारीख को कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। नगर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था कराई जाए। चॉद की 7 तारीख को निशान तीर अखाडे के साथ रात 8 बजे अंसार अहमद सभासद वाली गली से होते हुए बल्देव रोड जाएगें। बल्देव रोड पर अखाडा होगा वहां से मण्टा रोड, असगरी गंज, नई बस्ती से होते हुए टूंडली भर्रा नाले से स्टेशन जाएगे। टूंडला हेरिटेज कोच के पास भी अखाडे साथ में खेलेंगे देर रात्रि तक लगभग 2 बजे तक। 25 जून की चाँद की 9 वीं तारीख को सांय 5 बजे अपने-अपने निर्धारित स्थान पर ताजिऐ रखे जायेंगे। जिनमें बल्देव रोड, असगरी गंज, मण्टा रोड, टूंडली, नई बस्ती आदि है।
सारी रात दुआ का सिलसिला रहेगा। 26 जून को चाँद की 10 वीं तारीख को दोपहर 2 बजे सभी ताजिये दीपा के चौराहे के पास बाजार में एकत्रित होगे।वहा से सभी ताजिये अखाडे के साथ मोहम्मदाबाद करबला में जाऐंगे। सभी ताजिये करबला में सुपुर्द-ए- खाक किए जाएंगे। रात 8 बजे तक नगर पालिका प्रशासन शहर में साफ-सफाई और पैयजल की व्यवस्था कराई जाए। साथ में सड़क के गड्डे को सही कराया जाये और आवारा जानवरों को सडक से हटाया जाए। साथ ही मोहम्मदाबाद वाले रोड पर काफी गंदगी है उसे साफ कराए जाए। जेसीबी से करबला में ताजिये दफनाने के लिए गडडे खुदवाये जाये। मांग करने वालो में पूर्व प्रधान मोहम्मद हुसैन, नथुआ भाई, शकील अब्बास, मोहम्मद आसिफ आदि प्रमुख है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button