समत्व फाउंडेशन के योग महाकुंभ में 1500 योगसाधकों ने किया योग

आगरा। योग को समर्पित संस्था समत्व फाउंडेशन और भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आगरा ताज नगरी स्थित गीता गोविंद वाटिका (जोनल पार्क) में हर वर्ष की भांति 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशाल योग महाकुम्भ का आयोजन दो सत्रों में सम्पन्न हुया जिसमें एक हजार से अधिक योगसाधकों ने वैदिक योग और जुम्बा नृत्य कर स्वास्थ लाभ लिया। प्रथम सत्र में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र के साथ हुई। योग गुरु वी पी शुक्ला और योग शिक्षक उमेश वर्मा ने वैदिक योग कराते हुये ताड़ासन त्रिकोनासन,कटिचक्रासन वृक्षासन , पवन मुक्तासन, मर्कट आसन मण्डूक आसन भुजंगासन धनुरासन एवं कपालभाति ,अनुलोम विलोम , भ्रामरी भृस्तिका एवं ध्यान कराया साथ ही बीमारियों से बचने के लिए आहार पर ध्यान देने की बात पर जोर दिया।
द्वितीय सत्र में कोरियाग्राफर संयोगिता यादव ने संगीतमय जुम्बा नृत्य योगा से योगसाधकों को खूब परिश्रम कराया।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा विकास प्राधिकरण मुख्य अभियंता अनिल कुमार
भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश चैयरमेन श्याम भदौरिया,भाजपा नेता सुग्रीव चौहान ,श्रीनाथजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ओमनी इंफ्रा के चैयरमेन ब्रजेश गुप्ता एवं नरेंद्र प्रताप दिवाकर ने भी योग किया और ड्रॉइंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी जूनियर कैटेगरी में ईवा राजपूत प्रथम,भव्या राजपूत द्वितीय,सांझ सिंह तृतीय एवं सीनियर कैटेगरी में अनिष्का जैन को प्रथम, रिधिमा गुप्ता को द्वितीय और इशिका सिंघल को तृतीय स्थान की ट्रॉफी मेडल औऱ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समत्व फाउंडेशन के महासचिव दिनेश अगरिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुया बताया कि पिछले पांच वर्ष से संस्था 21 जून को योग माहाशिवर लगाती है और 365 दिन लगातार बिना ब्रेक के जोनल पार्क में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन योग कराया जाता है हमारा संकल्प जन जन को योग से जोड़ना है।प्रचार प्रसार के माध्यम से आमजनमानस को योग के प्रति जनजागरण करते हैं। योग के इस महाकुंभ में 45 योगसाधको ने वोलियन्टर के रूप में व्यवस्थाओ को संभाला।
समत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे कार्यक्रम संयोजक कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, संरक्षक रमन गुप्ता ,डॉ वी के शर्मा ,एम पी सिंह जादौन, जी एल तोमर, हरीश गुप्ता ,पवन गुप्ता , हरिओम चौहान , वीरेंद्र शर्मा, अंजना त्यागी, सोशल मीडिया प्रमुख हर्ष गुप्ता, दुर्गेश, राजेश मित्तल ,उमेश वर्मा ,ललित वर्मा टी सी त्यागी,अनुष्का आकृति, आरती शर्मा, कन्नू शुक्ला, ज्योति, तेजस्वी, एकता ,बीना, शीतल, वैशाली ,आरती सिंह और जरीना खान आदि शामिल रही।।



