आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली पुलिस ने जुआरियों के फड़ पर मारा छापा, पाँच गिरफ्तार

डीके श्रीवास्तव

आगरा। जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खंदौली पुलिस ने क्षेत्र से पांच जुआरिओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड ग्राम पर्वतपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास लोग ताश के पत्तों से रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर खंदौली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। मौके से पुलिस ने
1. हम्बीर सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी सौरई थाना खन्दौली आगरा।
2. हरी सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी सौरई थाना खन्दौली आगरा।
3. मुनीम सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी सौरई थाना खन्दौली आगरा।
4. ऊधम सिंह उर्फ रीठा पुत्र राजन सिंह निवासी ग्राम सौरई थाना खन्दौली आगरा।
5. भूरा सिंह पुत्र रमनलाल निवासी सौरई थाना खन्दौली आगरा।

को गिरफ्तार किया है छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 52 ताश पत्ते व 5435 रु बरामद हुये। बरामदगी के आधार पर थाना खंदौली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

थाना प्रभारी राकेश चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां से आरोपी भागने लगे। मौके पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इससे पहले वह पड़ोस के थाना क्षेत्र में ही जुआ खेला करते थे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button